सोमालिया में अफ़्रीक़ी संघ के सैन्य अड्डे पर आतंकी संगठन अश्शबाब के हमले में तीस लोग मारे गये हैं।
मोगादूशू में शुक्रवार को अफ़्रीक़ी संघ के मिलेट्री बेस में एक कार बम का धमाका हुआ। इस कार बम धमाके में तीस लोग मारे गये जबकि दसियों लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस कार बम धमाके के बाद आतंकी संगठन अश्शबाब और अफ़्रीक़ी संघ की सेना के मध्य झड़पें भी हुईं। ज्ञात रहे कि आतंकी संगठन अश्शबाब सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए सोमालिया की सरकार से लड़ रहा है।
अफ़्रीक़ी संघ ने अपने ट्वीटर एकाउंड पर लिखा कि अफ़्रीक़ी संघ और अश्शबाब गुट के मध्य झड़पें यथावत जारी हैं।
27 जून 2015 - 09:26
समाचार कोड: 697586
सोमालिया में अफ़्रीक़ी संघ के सैन्य अड्डे पर आतंकी संगठन अश्शबाब के हमले में तीस लोग मारे गये हैं।